पिछले महीने चार्ली चैपलिन को समर्पित आर्ट एग्सिबिशन में विद्या ने कहा था कि फिल्म मिस्टर इंडिया में श्रीदेवी का चैपलिन किरदार उन्हें बहुत ही पसंद आया था और उन्होंने इच्छा भी जताई थी कि वे चैपलिन का किरदार निभाना भी चाहती हैं.
सलमान खान की ईद रिलीज 'बजरंगी भाईजान' बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड बना रही है. पांच दिन में ही फिल्म ने भारतीय बाजार में 151.05 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, वहीं अपनी दरियादिली के लिए मशहूर सलमान ने फिल्म की कमाई का मुनाफा देश के किसानों में दान करने की इच्छा जाहिर की है.
'आइ एम कलाम' जैसी फिल्म बना चुके डायरेक्टर नीला मधाब पांडा अपनी अगली फिल्म के साथ आ गए हैं. उन्होंने इस बार पानी को विषय बनाया है और 'कौन कितने पानी में' फिल्म डायरेक्ट की है.
प्रोड्यूसर-डायरेक्टर राजकुमार हिरानी हाल ही में यूएसए से वापिस आये हैं. 'पीके' की सफलता से उत्साहित हिरानी वापस आने के बाद से ही अपने अगले प्रोजेक्ट संजय दत्त की बायोपिक पर लग गए हैं.
बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग और दमदार बॉडी से जगह बना चुके एक्टर सोनू सूद, दारा सिंह के जीवन पर आधारित एक फिल्म कर सकते हैं. फिल्म की स्क्रिप्ट पंजाब के एक फिल्ममेकर ने लिखी है.
एक बंगाली फिल्म है. जिसके सबटाइटल्स अंग्रेजी में है. लेकिन उसकी कहानी, सस्पेंस और ट्रीटमेंट इतना जबरदस्त है कि वह चौदह मिनटों तक आपको बांधे रखती है और आप हर पल यह सोचते हैं कि आगे क्या होने वाला है. यही वजह भी है कि इसे अभी तक यूट्यूब पर तीन लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. और यह सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर चर्चा का विषय बनी हुई है.
एक्टर डिनो मोरया ने अभिषेक और उनकी कबड्डी टीम को भगवान सिद्धिविनायक का दर्शन एक खास तरीके से करवाया. डिनो ने अभिषेक को गिफ्ट के जरिए भगवान के दर्शन करवाए.
बॉलीवुड एक्टेस और हरियाणा में 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान की ब्रांड एम्बेसडर परिणीति चोपड़ा ने गुड़गांव में मंगलवार को कहा कि हरियाणा की महिलाएं लम्बे समय से भेदभाव का शिकार रही हैं.
No comments:
Post a Comment