सरकार ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि इराक के मोसुल शहर में ISIS आतंकियों द्वारा बंधक बना कर रखे गए सभी 39 भारतीय सुरक्षित हैं और उनकी रिहाई के प्रयास किए जा रहे हैं.
नेपाल में कई दिनों के बाद एक बार फिर भूकंप का तेज झटका महसूस किए गए हैं. पिछले चार दिनों से झटकों से शांत रहे नेपाल में बुधवार देर रात 10 बजकर 14 मिनट पर आए तेज झटकों ने लोगों की नींद हराम कर दी है.
इराक की राजधानी बगदाद में दो अलग-अलग कार बम हमलों में 20 लोगों की जान चली गई और 52 अन्य लोग घायल हो गए. दक्षिण बगदाद में मंगलवार को दो कार बमों में विस्फोट कर हमले को अंजाम दिया गया.
अफगानिस्तान के उत्तरी प्रांत फरयाब में बुधवार को एक आत्मघाती बम विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 32 अन्य घायल हो गए. हमले में मरने वाले ज्यादातर नागरिक हैं. घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया है.
चीन अपनी जनसंख्या पर पूरी लगाम लगाने की तयारी में है. अब वह तेजी से बढ़ते शहरों की जनसंख्या को कंट्रोल करने की जुगत में हैं. इस सिलसिले में वह अपनी राजधानी बीजिंग की बढ़ती जनसंख्या को पूरी तरह सीमित कर देना चाहता है.
सुनकर ही अजीब लगता है कि कोई महिला 99 साल की उम्र में कैसे गर्भवती हो सकती है. पर एक अस्पताल की गलती के चलते 99 वर्षीय इस महिला को पता चला कि वो गर्भवती है.
अपने पहले पति की मौत से दुखी इस महिला ने दूसरी शादी करने का फैसला किया है पर दूल्हा कोई इंसान नहीं बल्कि एक कुत्ता होगा.
अपने कार्टून के जरिए लोगों का दिल जीत लेने वाले टॉम मूरे का अमेरिका के टेक्सास में निधन हो गया. वह 86 वर्ष के थे. जानी मानी कॉमिक्स आर्ची को सालों अपनी कलम से सजाने वाले मूरे हमेशा अपने बेहतरीन कार्टून के लिए जाने जाते थे.
No comments:
Post a Comment